फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का आरोप: पंजाब यूनिवर्सिटी का हो रहा भगवाकरण, कैप्टन और बादल को बताया जिम्मेदार

Mon, 12 Jul 2021 09:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली   

सार

आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि पंजाब यूनिवर्सिटी का भगवाकरण करने का प्रयास जारी है। इससे पंजाब की संस्कृति को खतरा हो गया है।
 
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि पंजाब यूनिवर्सिटी का भगवाकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। बदलाव के नाम पर एक विशेष विचारधारा से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसी तरह की सामग्री छात्रों के सामने परोसने की तैयारी चल रही है। इससे पंजाब की संस्कृति को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


इस भगवाकरण के लिए पंजाब की वर्तमान सरकार और प्रकाश सिंह बादल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब की विरासत को संभालने की कोशिश की जाएगी। पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी देश की पुरानी और सांस्कृतिक पहचान रखने वाली यूनिवर्सिटी है।

इसकी स्थापना 1882 में लाहौर में हुई थी और यह पंजाब की विरासत है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पंजाबी विरोधी व्यक्ति को वाइस चांसलर बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा वाइस चांसलर ने लंबे समय से चुनाव नहीं करवाए और यूनिवर्सिटी से संबंधित फैसले अपने स्तर पर किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें