फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: क्योंझर में देवी त्रारिणी की दर्शन के लिए जा रहा वाहन ट्रक से टकराया, तीन महिलाओं समेत आठ की मौत

Fri, 01 Dec 2023 11:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्योंझर

सार

 गंजन जिले के पुदामारी से 20 लोग वाहन में सवार होकर देवी त्रारिणी की दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी वाहन एक ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
Vehicle hits stationary truck - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के क्योंझर जिले में एक वाहन के ट्रक से टकराने के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं इस घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं। यह घटना घाटगांव इलाके के बालिजोड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे 20 पर घटी।
विज्ञापन


वाहन में सवार लोग मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दी। घायलों में पांच का इलाज क्योंझर जिले के अस्पताल में जारी है। वहीं घायलों में से तीन को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंजन जिले के पुदामारी से 20 लोग वाहन में सवार होकर देवी त्रारिणी की दर्शन के लिए जा रहे थे। 

यह घटना मंदिर से तीन किमी पहले घटी। ऐसा माना जा रहा कि चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें