फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Force: तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ियों ने अरब सागर में ट्रेनिंग की, कठिन जलयात्रा पूरी कर लौट रहीं घर

Thu, 18 Apr 2024 11:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारतीय थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना की 12 बहादुर महिला अधिकारियों की टुकड़ियों ने सितंबर में होने वाली वैश्विक जलयात्रा प्रतियोगिता की तैयारी के लिए यात्रा की। 
 
विज्ञापन
तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ियों ने अरब सागर में ट्रेनिंग की - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीनों सेनाओं थल, वायु और जल सेना की महिला टुकड़ियों ने दिखा दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। अरब सागर में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करीब चार सप्ताह की कठिन जलयात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर सभी महिला चालक दल घर लौट रहे हैं।  

विज्ञापन


12 बहादुर महिला अधिकारियों की टुकड़ियों ने की यात्रा
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारतीय थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना की 12 बहादुर महिला अधिकारियों की टुकड़ियों ने सितंबर में होने वाली वैश्विक जलयात्रा प्रतियोगिता की तैयारी के लिए यात्रा की। 

27 दिनों तक चली 
उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग के आर्मी एडवेंचर विंग और आर्मी एक्वा नोडल सेंटर के बैनर तले अपनी यात्रा शुरू की। यह जलयात्रा 27 दिनों तक चली। इस दौरान महिला टुकड़ियों ने समुद्र में उत्पन्न कठिन परिस्थितियों में अपने धीरज और कौशल का परीक्षण किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सभी महिला चालक दल द्वारा इस अभियान का सफलतापूर्वक पूरा करना जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों का नेतृत्व करने और उन्हें अंजाम देने में महिला अधिकारियों की क्षमताओं को दिखाता है। 

इस प्रतियोगिता के लिए कर रहीं खुद को तैयार
बता दें, प्रशिक्षण अभियान शुक्रवार को मुंबई से लक्षद्वीप की यात्रा और वापसी के साथ समाप्त होगा। वहीं, महिला टुकड़ियां सामूहिक रूप से पहले ही 6000 समुद्री मील से अधिक का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। चालक दल खुद को 'अराउंड द वर्ल्ड सेलिंग प्रतियोगिता' के लिए तैयार कर रहा है जो भारत के सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।

शारीरिक कौशल के साथ-साथ टीम की एकता को भी दिखाया
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अपने अभियान के दौरान, महिला नाविकों ने अलग-अलग हवा की स्थिति, भीषण गर्मी और पानी की तेज लहरों के बीच जलयात्रा पूरी की। इस दौरान न केवल अपने शारीरिक कौशल को दिखाया, बल्कि अपनी मानसिक दृढ़ता और टीम की एकता को भी दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें