फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : प्राइमरी स्कूल ने फीस जमा नहीं करने पर बच्चों को चिलचिलाती धूप में खड़ा किया, मामला दर्ज

Mon, 01 Apr 2019 12:10 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक प्राथमिक विद्यालय ने फीस जमा नहीं करने पर दो छात्रों को धूप में खड़ा कर दिया, जिसमें से एक नेत्रहीन छात्र है। स्कूल प्रशासन ने दोनों बच्चों को चिलचिलाती धूप में दो घंटे तक खड़ा रखा, जिसमें से एक बच्चा वहीं पर गिर गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राज्य बाल अधिकार आयोग ने शनिवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बता दें कि केरल स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने इस मामले पर कहा है कि अलुवा के पास करुमलोर में बिना मान्यता प्राप्त स्कूल ने छात्रों के द्वारा फीस की अंतिम किस्त नहीं चुकाने पर बच्चों को धूप में खड़ा कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले ही स्कूल प्रबंधन ने इन बच्चों को परीक्षा देने से भी मना किया था। 

आयोग ने कहा कि मामला मीडिया रिपोर्टों के आधार पर दर्ज किया गया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस मामले पर रिपोर्ट देने को कहा गया है। केरल मानवाधिकार आयोग ने भी स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें