फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में युवक ने महिला से की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होेने पर गिरफ्तार

Mon, 13 May 2019 02:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आरोपी व्यक्ति - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मुंबई के एक एटीएम में महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह तीन बजे 23 साल की महिला ऑटो ड्राइवर को किराए के पैसे देने के लिए थाणे के कोपारी इलाके के एक एटीएम में गई। एटीएम में पहले से ही एक युवक मौजूद था जो महिला की मदद के बहाने उसके पास आया। 

विज्ञापन


युवक ने पास आकर महिला से अश्लील हरकत करने की कोशिश की। वो महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। इस घटना का महिला ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला ने एटीएम से बाहर निकलकर पास में खड़ी पुलिस वैन को वीडियो दिखाई और शिकायत दर्ज कराई। 

साथ में महिला ने इस वीडियो ट्विटर पर भी शेयर कर दिया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और वीडियो के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करते हुए रविवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। अब वह पुलिस की हिरासत में है। आरोपी की पहचान संदीप कुंभारकर के रुप में हुई है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवक ने एटीएम से पैसे निकालने को लेकर मदद करने की बात कही, फिर बाद में उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। इसके बाद वो अपना प्राइवेट पार्ट दिखने लगा। महिला ने आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें