फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भवानीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा चुनाव समिति की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 07 Sep 2021 04:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अनुमोदित किए जाने वाले नामों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की बैठक भी हो रही है।
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा चुनाव समिति की  बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी भवानीपुर उपचुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। हम नाम अपनी संसदीय समिति को देंगे और उसके बाद वे नामों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम भवानीपुर सीट से लड़ने को तैयार हैं और जीतने के लिए ही लड़ेंगे। प्रत्याशी की घोषणा संसदीय समिति करेगी। सुवेंदु अधिकारी ने एक बार ममता बनर्जी को हराया था, अब किसी और को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


टीएमसी में रहने के दौरान सुवेंदु के खिलाफ कोई मामला नहीं था: दिलीप घोष 
दिलीप घोष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ कोई मामला नहीं था जब वह टीएमसी में थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है। ऐसा लगता है कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक साजिश रची जा रही है, इसलिए मुझे लगता है कि अदालत ने उनके लिए अंतरिम सुरक्षा का आदेश दिया है।

अभिषेक बनर्जी दोषी हैं या नहीं यह कोर्ट तय करेगा: दिलीप घोष
वहीं कथित कोयला तस्करी मामले में टीएमसी नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ ईडी की जांच लेकर उन्होंने कहा कि अभिषेक दोषी हैं या नहीं यह कोर्ट तय करेगा, प्रक्रिया अभी शुरू हुई है। इतने सारे प्रमुख नेताओं ने ईडी की जांच का सामना किया और निर्दोष निकले। इसमें डरने की क्या बात है? 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
राज्य में आगामी उपचुनाव पर चर्चा करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी और बालुरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार समेत भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा है। यहां वे मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात करेंगे।

तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को मतदान
बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की कुल तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। इन तीन विधानसभा सीटों में पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव लड़ना है। इन तीनों विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को मतदान होगा और तीन अक्तूबर को मतगणना होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों के लिए 13 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। 16 सितंबर तक नाम वापसी होगी। 30 सितंबर को मतदान और तीन अक्तूबर को मतगणना होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें