फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आठ साल के बच्चे ने पहले देखी हॉरर मूवी, फिर सीन रिक्रिएट करते हुए लगा ली फांसी

Wed, 01 Jun 2022 10:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे में आठ साल के बच्चे ने हॉरर फिल्म देखने के बाद फांसी लगाने के एक सीन को रिक्रिएट करते हुए अपनी जान गवां दी। इस दौरान पहले उसने एक गुड़िया को फांसी लगाकर सीन का रिक्रिएशन किया। 
विज्ञापन
आठ साल के बच्चे ने लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा, मोबाइल और सोशल मीडिया का बच्चों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे भी सिनेमा देखकर वैसा ही करने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे में सामने आया है। यहां के पिंपरी चिंचवड़ में आठ साल के बच्चे ने पहले मोबाइल फोन पर हॉरर फिल्म देखी। फिर वैसा ही करने के चक्कर में फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


क्या था मामला
जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार शाम को पिंपरी चिंचवाड़ के थेरगाव इलाके में हुई। यहां आठ साल के बच्चे ने हॉरर फिल्म देखने के बाद फांसी लगाने के एक सीन को रिक्रिएट करते हुए अपनी जान गवां दी। इस दौरान पहले उसने एक गुड़िया को फांसी लगाकर सीन का रिक्रिएशन किया। 

बच्चे की मां ने दी जानकारी
बच्चे की मां ने इस बारे में बताया कि वो ऊपर काम कर रही थी और बच्चा नीचे खेल रहा था। जब वो नीचे आई बच्चा लेटा हुआ था। इस दौरान उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। जब कपड़ा हटाया गया तो उसके गले में फंदा नजर आया। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पुलिस मौते पर पहुंची, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे की मौत की पुष्टि कर दी। फिलहाल अब बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सत्यवान माने ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे का पिता भी उसी सोसायटी में चौकीदार के रूप में काम करता है और उसकी मां लोगों के घरों में काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें