फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- नोटबंदी के बाद 700 नक्सलियों ने किया समर्पण

Thu, 09 Feb 2017 06:45 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले को सही बताते हुए कहा है कि उनके इस कदम से नक्सलियों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों पर करारी मार पड़ी है। मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि नोटबंदी के बाद पिछले 30-40 दिनों में करीब 700 नक्सलियों ने समर्पण किया है और यह सिलसिला अब भी जारी है। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि नकदी और नकली नोटों के चलते ही आतंकवाद और माओवाद को बढ़ावा दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए कुछ आतंकवादियों के पास से 2000 रुपये के नोट मिले थे तो कुछ लोगों ने इस पर काफी हो हल्ला मचाया। लेकिन यह पता होना चाहिए कि नोटबंदी के बाद जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बैंक लूटने की कोशिश हुई थी। ऐसी घटनाएं इसलिए हुईं क्योंकि नोटबंदी की आतंकवादियों पर तगड़ी मार पड़ी थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

नोटबंदी से दुश्मन देश में दहशत

सांकेतिक चित्र
उन्होंने कहा कि नोटबंदी लागू होने के साथ ही नकली नोट अपने आप ही रद्दी हो गए। उन्होंने एक टीवी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि आप लोगों ने टीवी पर एक रिपोर्ट भी देखी होगी, जिसके मुताबिक हमारे शत्रु देश में नकली नोटों के कारोबार में लगे एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। दुश्मन देश से उनका इशारा पाकिस्तान की तरफ था। 

मोदी ने कहा कि आज के दौर में काला धन, आतंकवाद, नकली नोटों का धंधा, ड्रग्स और हवाला कारोबार जीवन के कई क्षेत्रों में प्रवेश कर चुके है। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में बड़ी राशि जमा हुई है। ऐसे में उनकी आम आदमी को पैसा देने की क्षमता बढ़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें