फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L'Oreal: सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल के खिलाफ 57 मुकदमे दर्ज, घातक रसायन इस्तेमाल करने का आरोप

Wed, 08 Feb 2023 05:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

मुकदमों में दावा किया गया है कि कॉस्मेटिक कंपनियां इन उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों के नुकसान के बारे में जानती थीं, लेकिन इसके बावजूद लगातार उसकी बिक्री करती रहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल के खिलाफ 57 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शिकागो की संघीय अदालत में दावा किया गया लॉरियल और अन्य कॉस्मेटिक कंपनियां बालों को सीधा करने व उन्हें मुलायम बनाने के लिए कई घातक केमिकल का इस्तेमाल करती है। ऐसे उत्पादों के कारण कैंसर और अन्य बीमारियों का खतरा रहता है।

विज्ञापन


मुकदमों में दावा किया गया है कि कॉस्मेटिक कंपनियां इन उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों के नुकसान के बारे में जानती थीं, लेकिन इसके बावजूद लगातार उसकी बिक्री करती रहीं। अमेरिकी जिला न्यायाधीश मैरी रोलैंड ने कॉस्मेटिक कंपनियों के इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की जांच के आदेश दिए हैं।

जिन कंपनियों पर आरोप लगे हैं, उनमें लॉरियल एसए की अमेरिकी सहायक कंपनी, भारत स्थित कंपनियों गोदरेज सोन होल्डिंग्स इंक और डाबर इंटरनेशनल लि. की सहायक कंपनियों के प्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं। इस बीच लॉरियल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। हमारी कंपनी के उत्पाद में कोई घातक रसायन नहीं इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें