फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबंई: मोबाइल को लेकर हुई नोंकझोंक के बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mon, 09 Mar 2020 03:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुंबई के उपनगरीय चेंबूर इलाके में एक व्यक्ति ने मोबाइल देने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार दे रात एमएचएडीसी कॉलोनी में दंपत्ति के घर पर हुई जब 51 साल की आरोपी जेम्स जॉन कुर्रैया नशे में धुत हालत में घर आया और अपनी 45 साल की पत्नी जेम्स कुर्रैया से उसका मोबाइल फोन मांगने लगा।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पत्नी के मोबाइल फोन देने से इनकार करने पर पहले उसने गाली-गलौच की और फिर कथित रूप से किचन के चाकू से कई बार उसपर वार किया। पीड़िता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन कुछ पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरसीएफ थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सोपान निगहोट ने कहा, 'हमने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी उपनगरीय मानखुर्द में रहती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें