फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: 'तेजी से बढ़ने वाला रेलवे नेटवर्क बना भारत, स्विट्जरलैंड जैसे देशों के है बराबर'; बोले- किशन रेड्डी

Sat, 10 Feb 2024 07:17 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेल यात्रा को सुलभ बनाने के लिए सरकार यात्रियों को सब्सिडी दे रही है। यात्री टिकट की लागत का केवल 53 प्रतिशत ही भुगतान करते हैं, 47 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2023 में सरकार ने 5,240 किमी नए रेल ट्रैक बिछाए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023 में सरकार ने 5,240 किमी की नई रेल पटरियां बिछाई हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक साल में भारत में बिछाई गईं रेल पटरियां स्विट्जरलैंड जैसे देशों के पूरे रेलवे नेटवर्क के बराबर है।

विज्ञापन


रेड्डी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत आज सबसे तेजी से बढ़ने वाला रेलवे नेटवर्क बन गया है। रेल यात्रा को सुलभ बनाने के लिए सरकार यात्रियों को सब्सिडी दे रही है। यात्री टिकट की लागत का केवल 53 प्रतिशत ही भुगतान करते हैं, 47 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2023 में सरकार ने 5,240 किमी नए रेल ट्रैक बिछाए। सिर्फ एक साल में भारत में बिछाई गई रेल पटरियां स्विट्जरलैंड जैसे देशों के पूरे रेलवे नेटवर्क के बराबर हैं। 2014-2023 तक भारत में 25,434 किमी लंबी नई रेल पटरियां बिछाई हैं।

आठ गुना बढ़ा रेल बजट
रेड्डी ने कहा, यूपीए कार्यकाल के आखिरी बजट की तुलना में 2023-24 में रेल बजट आठ गुना बढ़ा है। 2013-14 में यूपीए का आखिरी बजट 29,055 करोड़ रुपये था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 2023-24 में रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये का बजट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें