फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में गुजरात में 43 हजार करोड़ का चीनी निवेश : कांग्रेस

Tue, 07 Jul 2020 07:38 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस लोगो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस ने चीनी निवेश को ले गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, एक तरफ हमारे सैनिक जान की बाजी लगाते हुए चीन का मुकाबला कर रहे हैं, वहीं चीन की कंपनियों को भारतीय बाजार में महत्वपूर्ण स्थान मिल रहा है। एप पर पाबंदी से कुछ खास नहीं होगा हमें चीन की अलीबाबा-पेटीएम पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन


खेड़ा ने कहा, सरकारी कंपनियां अपने ठेके और सरकार की तरफ से भी चीन को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने दो दशक से चीन से अच्छे संबंध बनाए। बीते पांच साल में केवल गुजरात में 43 हजार करोड़ का चीनी निवेश और एमओयू हुआ। गुजरात सरकार के आंकड़े स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 19 हजार करोड़, टेक्सटाइल पार्क में 12 हजार करोड़ और इंडस्ट्रियल पार्क में 10 हजार करोड़ के निवेश दिखते हैं। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की सरकार ने चाइना एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के साथ चाइनीज इंडस्ट्रियल पार्क के लिए करार नामा धोलेरा के लिए किया। चीन की कंपनियां पिछले 20 दिनों में निवेश कर रही हैं।

पीछे हट रहे हैं इसका मतलब आए थे

एलएसी से चीनी सैनिकों की वापसी पर कांग्रेस ने फिर से प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। खेड़ा ने कहा, हमारी सेना के सामने चीनी सैनिक टिक नहीं पाएंगे, जिसका शौर्य देखकर चीनी सैनिक पीछे हट गए। हम प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने सर्वदलीय बैठक में जो बयान दिया था क्या वह वापस लेंगे। अब अगर पीछे हट रहे हैं तो ये तो साबित हुआ न कि आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें