फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के जूनागढ़ जिले में भारी बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें, तीस गांवों का संपर्क टूटा

Tue, 02 Jul 2024 03:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़ (गुजरात)

सार

Gujarat: गुजरात के सौराष्ट्र और राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में 10 तालुकाओं में बीते 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण जूनागढ़ के तीस गांवों का संपर्क टूटा। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के कारण गुजरात के जूनागढ़ जिले के करीब 30 गावों का संपर्क टूट गया गया। दरअसल, इन गांवों की ओर जाने वाली सड़कें जनमग्न हो गईं। जिले के वंथली क्षेत्र में बीते चौबीस घंटों में 361 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सौराष्ट्र और राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में 10 तालुकाओं में बीते 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

एनडीआरएफ ने जूनागढ़ के केशोड में भेजी टीम
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने एक बयान में कहा कि उसने जूनागढ़ जिले के केशोड में एक टीम भेजी है, जो सड़कें कट जाने से फंसे हुए लोगों की मदद करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जूनागढ़ जिले में करीब 30 गांवों का संपर्क टूट गया है। जिले को जोड़ने वाली सड़कें भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गई हैं। उन्होंने कहा, जिले के प्रभावित तालुकाओं में केशोड, मनावादर और वंथली शामिल हैं।  
विज्ञापन

 

वंथली क्षेत्र में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश
राज्य के आपातकालीन अभियान केंद्र (एसईओसी) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जूनागढ़ के वंथली तालुका में सुबह छह बजे तक बीते चौबीस 24 घंटों में 361 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद विसावदार तालुका में 336 मिलीमीटर, जूनागढ तालुका में 297 मिलीमीर, जंगगढ़ शहर में 297 मिलीमीटर और केशोड तालुका में 24 घंटों में 248 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य के इन जिलों में भारी बारिश हुई
पिछले 24 घंटों में जहां भारी बारिश दर्ज की गई, उनमें सूरत की बारडोली तालुका (239 मिलीमीटर), देवभूमि द्वारका की खंभालिया ताकुल  (229 मिलीमीटर), जूनागढ़ की माणावदर (224 मिलीमीटर), नवसारी जिले की नवसारी तालुका (214 मिलीमीटर) और देवभूमि द्वारा की कल्याणपुर तालुका (200 मिलीमीटर) शामिल हैं। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 10 तालुकाओं 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। 

एनडीआरएफ की दस टीमें तैनात
राज्य के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। एनडीआरएफ ने कहा कि उसने सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के मद्देनजर दस टीमों को तैनात किया है। 
विज्ञापन

   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें