विदेश मंत्री एस जयशंकर का आज से यूक्रेन दौरा
विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर की यूक्रेन यात्रा इसलिए अहम है क्योंकि यह कीव और मॉस्को के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे।' इस दौरान वे यूक्रेनी समकक्ष आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
बीसीसीआई की बैठक
भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को लेकर बीसीसीआई की बहुप्रतीक्षित समीक्षा बैठक गुरुवार को मुंबई में होगी। बोर्ड मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में बीसीसीआई के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ-साथ मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल और खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी चर्चा होगी। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
मुख्यमंत्री योगी का फर्रुखाबाद दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद दौरा कर सकते हैं। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किए जाने की संभावना है। जिले में हाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से लगातार राहत पहुंचाई जा रही है।
संसद की वित्त समिति की बैठक
नई दिल्ली में बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में संसद की वित्त समिति की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में प्रत्यक्ष कर सुधारों और अनुपालन सरल बनाने पर चर्चा होगी।