फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: 260 आईटीबीपी जवानों को विशेष पदक, पूर्वी लद्दाख में विशेष अभियानों के लिए किया गया सम्मानित

Sun, 31 Oct 2021 11:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बलों के कुल 397 कर्मियों को यह पुरस्कार देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी लद्दाख में विशेष अभियानों के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 260 जवानों को रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री के विशेष ऑपरेशन पदक से सम्मानित किया गया। इन कर्मियों को पूर्वी लद्दाख में किए गए विभिन्न विशेष अभियानों के लिए यह सम्मान दिया गया है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बलों के कुल 397 कर्मियों को यह पुरस्कार देने की जानकारी दी। आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह पुरस्कार बल के जवानों को मई, 2020 और इस वर्ष फरवरी में पूर्वी लद्दाख में उनके द्वारा दिखाए गए ‘अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण’ के लिए दिया गया है। 

आईटीबीपी के 260 जवानों को सम्मानित किया गया है, जो किसी भी पुलिस बल को एक बार में मिलने वाला सर्वाधिक पुरस्कार है। पुरस्कार पाने वालों में लेह स्थित आईटीबीपी के उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर के पूर्व कमांडर महानिरीक्षक दीपम सेठ भी शामिल हैं। करीब 90 हजार कर्मियों वाले बल आईटीबीपी का गठन 1962 में चीन की आक्रामकता के मद्देनजर हुआ था। भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यत: इसी बल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें