नमस्कार! आज है शुक्रवार, 26 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 26 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज गृह मंंत्री अमित शाह NCORD की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के दौरे पर रहेंगे।
NCORD की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे गृह मंत्री
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बैठक का आयोजन कर रहा है। बैठक हाइब्रिड मोड में 44 केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के प्रमुख हितधारकों के साथ-साथ राज्य सरकारों और ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 108 प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री “मादक पदार्थ नियंत्रण पर विज़न डॉक्यूमेंट (2026-2029)” जारी करेंगे।
सीएम योगी का देवरिया दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी सुबह 10:30 बजे गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 10:55 बजे बरहज तहसील क्षेत्र के बरांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बरांव में आयोजित कार्यक्रम में वह रुद्रपुर एवं बरहज विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह समारोह को संबोधित भी करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)