फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharastra: इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड ने युवकों को नहीं किया अनफॉलो तो बॉयफ्रेंड ने दी जान

Wed, 28 Sep 2022 10:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

दुर्गा पंडाल के पास जब रोहन ने जहरीला पदार्थ खाया तो उसने वहां खड़े एक शख्स को पूरी बात बताई। उसने अपने बड़े भाई वीरपाल को फोन करने के लिए उसी शख्स से कहा था। 
विज्ञापन
इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में 22 साल के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामनगर में रोहन सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। उसने रामदासपेट इलाके में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर वहां मौजूद एक शख्स को रोहन ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। मामले की सूचना मिलने पर रोहन का बड़ा भाई वीरपाल सिंह कपूर मौके पर पहुंच गए। रोहन को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। 

प्रेमिका ने इंस्टाग्राम पर लोगों को नहीं किया अनफॉलो तो दे दी जान
रोहन ने देवी पंडाल के पास अपने दोस्त को बताए घटनाक्रम के मुताबिक, मृतक एक युवती से प्यार करता था। उसकी गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम पर कुछ अन्य लोगों को फॉलो करती है। यह रोहन को नागवार गुजरता था। उसने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड से लोगों को अनफॉलो करने के लिए कहा। आरोप है कि युवती ने उन्हें अनफॉलो करने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।  बताया गया है कि इसी वजह से युवक ने दुखी होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने बताया कि रोहन के ऊपर काफी कर्जा भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें