फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने मुंबई के युवक को दी 1.2 करोड़ रुपये की नौकरी

Fri, 29 Mar 2019 11:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अब्दुल्ला खान को गूगल ने 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

21 साल के अब्दुल्ला खान आईआईटी की प्रवेश परीक्षा को पास करने में असफल रहे लेकिन उन्हें नौकरी का ऐसा ऑफर मिला है जिसे पाना आईआईटीयन के लिए भी मुश्किल होता है। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें गूगल के लंदन कार्यालय में 1.2 करोड़ रुपये के पैकेज की नौकरी मिल गई है। ऐसे छात्र जिन्होंने आईआईटी से इंजिनियरिंग की पढ़ाई नहीं की है उन्हें औसतन 4 लाख सालाना की नौकरी मिलती है।

विज्ञापन


खान मीरा रोड स्थित एलआर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। एक साइट पर उनकी प्रोफाइल देखने के बाद गूगल ने उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया था। कुछ ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद खान को इस महीने की शुरुआत में गूगल के लंदन स्थित कार्यालय में फाइनल स्क्रिनिंग के लिए बुलाया गया।

उनके पैकेज में सालाना 54.5 लाख रुपये की बेस सैलरी, 15 प्रतिशत बोनस और चार सालों तक 58.9 लाख रुपये का स्टॉक ऑप्शन शामिल है। खान कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। वह सितंबर में गूगल की साइट रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग टीम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


गूगल के अधिकारी ने पिछले साल नंवबर में एक ईमेल के जरिए बताया था कि उन्होंने खान की प्रोफाइल को एक प्रोग्रामिंग साइट पर देखा था और कहा कि वह यूरोप में काम करने के लिए लोगों की तलाश कर रहे हैं। खान ने बताया कि जब वह उस साइट की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे तब उन्हें ऐसे ऑफर की अपेक्षा तक नहीं थी।

उन्होंने कहा, 'मैं खुशी के लिए प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करता था। मुझे इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि कंपनी प्रोग्रामर्स की प्रोफाइल की जांच किया करती है। मैंने यह ईमेल अपने दोस्त को दिखाई जो ऐसे शख्स को जानता था जिसके पास अतीत में ऐसा ही मेल आया था। मैं उनकी टीम का हिस्सा बनने को लेकर आशावादी हूं। मेरे लिए यह बहुत अद्भुत और सीखने का अनुभव होगा।' खान ने अपनी पढ़ाई सऊदी अरब से की है और वह 12वीं की परीक्षा के बाद मुंबई आ गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें