फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी मुहिम: इस राज्य में टीका लगवाने के बदले में दिए जा रहे हैं 20 किलो चावल

Wed, 09 Jun 2021 10:40 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ईटानगर

सार

अरुणाचल प्रदेश के एक प्रशासनिक क्षेत्र में टीका लगवाने के बदले लगभग 20 किलो चावल देने की योजना गांववालों के बीच टीके को लेकर अफवाहों को दूर करने के मामले में प्रभावी साबित हो रही है। इस योजना की घोषणा के बाद कुछ ही दिन में 80 से अधिक गांववासी टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोअर सुबनश्री जिले के याजाली सर्किल के क्षेत्राधिकारी ताशी वांगचुक थोंगडोक ने सोमवार को यह योजना शुरू की थी। इसके तहत 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने पर मुफ्त में चावल दिए जा रहे हैं। एपीसीएस के 2016 बैच के अधिकारी थोंगडोक ने कहा, 'आज दोपहर तक 80 से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। हमारा लक्ष्य 20 जून तक क्षेत्र के सभी लोगों को टीका लगाना है।'

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि यजाली सर्कल में 45 वर्ष से अधिक आयु के 1,399 लोग हैं। थोंगडोंग ने कहा कि इनमें से कई लोग प्रतिकूल मौसम के बावजूद दूर-दराज के गांवों से पैदल चलकर टीका लगवाने आए। उन्होंने कहा कि प्रशासन क्षेत्र के प्रत्येक गांव में टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए रोडमैप तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस अभियान पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

थोंगडोक ने कहा, 'हम शुक्रवार और शनिवार को घर-घर जाकर 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण करने की योजना बना रहे हैं। हमारी यह पेशकश जारी रहेगी लेकिन चावल की मात्रा 20 की जगह 10 किलो कर दी जाएगी।' उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को बढ़ाने के काम में मदद के लिए विवेकानंद केंद्र विद्यालय के दो पूर्व छात्रों ने वितरण के लिए चावल दान किए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा, कोरोना टीके को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं। इनमें टीका लगवाने के बाद गंभीर बीमारियां होने जैसी अफवाहें भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने की जरूरत है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डिमोंग पाडुंग ने कहा कि अब तक राज्य में तीन करोड़ 95 लाख 445 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें