फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोपकार: मरते-मरते सफल किया जीवन, मस्तिष्क से मृत व्यक्ति ने आठ लोगों को दी जिंदगी

Wed, 09 Jun 2021 10:07 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोयंबटूर

सार

कोयंबटूर में मरते मरते भी एक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक कर गया और आठ लोगों को नई जिंदगी दे गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मस्तिष्क से मृत 51 वर्षीय आर चेंथामराई के अंगों को यहां एक निजी अस्पताल में आठ लोगों में प्रतिरोपित किया गया। मृतक के परिवार ने आगे बढ़कर उनके अंगों को दान करने का फैसला किया।

विज्ञापन

 

केएमसीएच की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि पेशे से दर्जी एवं शहर के सिंगानल्लूर के निवासी आर चेंथामराई छह जून को एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। आठ जून को यहां केएमसीएच में उन्हें मस्तिष्क से मृत घोषित कर दिया गया था।


विज्ञप्ति में बताया गया कि जिगर और एक गुर्दा केएमसीएच में एक मरीज में प्रतिरोपित किया गया जबकि दूसरा गुर्दा वेल्लोर में एक निजी अस्पताल को तथा दिल चेन्नई के एक निजी अस्पताल को भेजा गया। मृतक की आंखें, त्वचा और हड्डियों को यहां के एक निजी अस्पताल को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें