फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में वंदे मातरम पर AIMIM के पार्षदों से भिड़े BJP-शिवसेना के नेता, 3 पार्षद सस्पेंड

Sat, 19 Aug 2017 09:22 PM IST
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
विज्ञापन
बैठक में हंगामा - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद नगर निगम की बैठक में वंदेमातरम को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, बैठक के दौरान वंदेमातरम के समय हैदराबाद के सांसद ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के दो पार्षद खड़े नहीं हुए थे। इस मामले में तीन एआईएमआईएम के पार्षदों को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

  Aurangabad Municipal Corporation 'Vande Mataram' issue: Three AIMIM corporators suspended for 15 days. #Maharashtra — ANI (@ANI) August 19, 2017
जिसका भाजपा और शिवसेना के नेताओं ने विरोध किया, जिसके कुछ देर बाद ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, जैसे-तैसे मामले को शांत कराया गया।

पढ़ेः- बीजेपी MP ने हामिद अंसारी को दी पाक में रहने की सलाह, कही ये बड़ी बात...

बता दें कि इससे पहले भी एमआईएम नेता कई बार वंदेमातरम को लेकर विरोध जताते रहे हैं, जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रही है। 
  Maharashtra: Ruckus in Aurangabad municipal corp's meeting by BJP & Shiv Sena after 2 MIM corporators did not rise for 'Vande Mataram' pic.twitter.com/HoVyLJoZwk — ANI (@ANI) August 19, 2017
बता दें कि वंदे मातरम को लेकर पिछले दिनों से काफी विवाद चल रही है। हाल ही के दिनों में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद महमद ने वंदे मातरम को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


महमूद ने कहा था कि वो जन गण मन गाएंगे लेकिन वंदे मातरम नहीं। वहीं, बिहार में तेजस्वी यादव पर देश के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान का आरोप लगा था। जिसको लेकर उनके खिलाफ बिहार के दरभंगा जिले में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

पढ़ेः- योगी सरकार के 'रडार' पर आए राष्ट्रगान न गाने वाले मदरसे, होगी कार्रवाई

इससे पहले एआईएमआईएम के विधायक वारिस पठान ने वंदे मातरम बोलने से मना कर दिया था तो उसको लेकर भी विरोध किया गया था। इस दौरान बीजेपी के राज पुरोहित ने कहा वंदे मातरम नहीं बोल पा रहे हैं तो एमआईएम की सदस्यता रद्द कर दिया जाए।

अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो पाकिस्तान चले जाएं। जिसके बाद वारिस पठान ने कहा कि 'मुझे मार भी डालो' लेकिन वंदे मातरम नहीं बोलूंगा। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी के लोग वंदे मातरम बोलने का दबाव डाल रहे हैं।

देखें वीडियोः-
  #WATCH:Ruckus in Aurangabad municipal corp's meeting by BJP & Shiv Sena after 2 MIM corporators didn't rise for 'Vande Mataram' #Maharashtra pic.twitter.com/Mpp75XkMBx — ANI (@ANI) August 19, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें