असम में एक छात्रा की नृत्य करते हुए अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में 18 वर्षीय सृजना देवी खतिवड़ा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थी, इसी दौरान ये घटना हुई है।
असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में एक छात्रा की मंच पर नृत्य करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस दौरान साथी कलाकार और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि उससे पहले उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। एक होनहार छात्रा और कलाकार की इस तरह के निधन से सब शोकग्रस्त हैं।
विज्ञापन
वही छात्रा के परिजनों ने बताया कि इससे पहले उसको किसी तरह की बीमारी नहीं थी। वे भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसे अचानक क्या हो गया। छात्रा की पहचान 18 वर्षीय सृजना देवी खतिवड़ा के रूप में की गई है। जिसकी असम के ढेकियाजुली के गोरुडूबा में बुधवार की शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर नृत्य करते समय मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सृजना लोकनायक अमिया कुमार दास कॉलेज में पहले सेमेस्टर की बीएससी छात्रा थी। वो लक्ष्मी पूर्णिमा समारोह के तहत एक नृत्य प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थी। यह घटना अचानक हुई, जिससे सभी दर्शक और परिवारीजन चकित रह गए। इस दौरान परिजनों को उसे बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन
सृजना देवी खतिवड़ा एक उभरती युवा प्रतिभा थीं, जो उच्च शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रही थी। उसकी असामयिक निधन से स्थानीय समुदाय शोक में डूबा है। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार बेलसिरी नदी के किनारे किया गया, जहां परिवार, मित्र और स्थानीय लोग उन्हें आंसुओं के साथ अंतिम विदाई दी।