फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हैदराबाद में लावारिस कुत्तों के झुंड के हमले में 18 महीने के मासूम की मौत; एक अन्य बच्चा घायल

Wed, 17 Jul 2024 07:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बच्चे की दुखी मां ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह घर से दवा लेने के लिए निकली थी। घर के अंदर खेल रहा बच्चा घर से बाहर आया तो कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के जवाहर नगर में आवारा कुत्तों के एक झुंड के हमले में 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बच्चे की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एक अन्य घटना में जगतियाल जिले के मंगेला गांव में मंगलवार शाम को अपने घर के सामने खेल रहे सात वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात बच्चा अपने घर से बाहर निकला। तभी एक कुत्ता उसे कुछ दूर तक घसीट कर ले गया। बाद में कुछ आवारा कुत्ते उस पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह नोंचा। इससे वह घायल हो गया। जवाहर नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार सिद्दीपेट जिले का रहने वाला है और दो महीने पहले वह जवाहर नगर में रहने आया था। बच्चे की दुखी मां ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह घर से दवा लेने के लिए निकली थी। घर के अंदर खेल रहा बच्चा घर से बाहर आया तो कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


रोते हुए बच्चे की मां ने बताया कि हमारा भाग्य बच्चों को कुत्तों के हवाले करने जैसा हो गया है। हम उसे बहुत प्यार और ध्यान से रखते थे। हमें समझ में नहीं आ रहा कि यह कैसे हो गया। यह सब सिर्फ पांच-दस मिनट में हो गया। हम अपने गांव में एक त्योहार (एकादशी) मनाने जाना चाहते थे, लेकिन हम उसे ऐसे ही ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें