पांच वर्ष में 221 विधेयक किए गए पारित
17वीं लोकसभा की उत्पादकता 97 प्रतिशत रही। पीएम मोदी ने कहा, हमारा संकल्प है, 18वीं लोकसभा में उत्पादकता 100 प्रतिशत होनी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बताया, पांच वर्ष में सदन ने 221 विधेयक पारित किए। हालांकि, इसी लोकसभा में 95 सांसदों का निलंबन हुआ, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। नया भवन व धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सेंगोल की स्थापना भी उल्लेखनीय रही।