फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन: 17 हजार छात्रों का ऑस्ट्रेलिया जाने का रास्ता होगा साफ

Thu, 07 Oct 2021 06:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि  दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने, शिक्षकों के आदान प्रदान के साथ शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर भी बात हुई है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 17 हजार छात्रों के ऑस्ट्रेलिया जाने का रास्ता जल्द साफ होगा। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एलन टुडगे से उन 17 हजार भारतीय छात्रों को लेकर बात की है जो पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटना चाहते हैं।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री के बीच हुई ऑनलाइन बैठक में दोनों देशों के छात्रों के भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्रियों ने एक दूसरे को आश्वासन दिया है कि दोनों देशों के छात्रों को हर संभव मदद दी जाएगी।

मालूम हो कि पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया ने भारत में इस्तेमाल हो रही कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी थी। इसी के साथ उसने कहा था कि लोगों की आवाजाही के लिए जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी खोली जाएंगी।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि  दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने, शिक्षकों के आदान प्रदान के साथ शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर भी बात हुई है। दोनों देश शिक्षा के क्षेत्र में एकजुट होकर बेहतर दिशा में आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें