फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: 16 साल का नाबालिग बना दरिंदा, मां-बहन सहित परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटा

Sun, 06 Nov 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अगरतला

सार

त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूर गांव में एक 16 वर्षीय लड़के ने अपने परिवार के तीन सदस्यों और एक पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उनके शवों को एक कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूर गांव में एक 16 वर्षीय लड़के ने अपने परिवार के तीन सदस्यों और एक पड़ोसी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और उनके शवों को एक कुएं में फेंक दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस वारदात की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


लड़का नियमित रूप से ड्रग्स का सेवन करता था
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहीं प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कमलपुर अनुमंडल निवासी लड़का नियमित रूप से ड्रग्स का सेवन करता था। उसने शनिवार की सुबह अपनी मां, दादा, 10 वर्षीय बहन और एक पड़ोसी की हत्या कर दी। वहीं उसके पिता किसी काम से घर से दूर गए थे। हालांकि अपराध का मकसद  अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

खून के छींटे देखते ही पिता ने मचाया शोर
खून के छींटे देखते ही पिता ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने आरोपी के घर पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज संगीत की आवाज सुनी और घंटों बाद उसके पिता को चार शव कुएं में मिले। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें संदेह है कि उसने अन्य ग्रामीणों को भ्रम में रखने के लिए तेज संगीत बजाया।  उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


धारदार हथियार का इस्तेमाल
अधिकारी ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान थे जो संकेत देते हैं कि हत्यारे ने चार लोगों की हत्या के लिए कोई धारदार हथियार का इस्तेमाल किया था। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। वह गांव से भागने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें