फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई से मिला जवाब: 2014 से अब तक देश में 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी 

Sat, 16 Oct 2021 09:29 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नोएडा

सार

आरटीआई अधिनियम के तहत दायर सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल 554 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 286 सरकारी और 268 निजी हैं।  
विज्ञापन
RTI - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2014 से देश में केंद्र की योजना के तहत कुल 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली है और इस पर 17,691.08 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एक आरटीआई सवाल के जवाब में ये जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल 554 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 286 सरकारी और 268 निजी हैं।  

देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या और पिछले 10 वर्षों में उन्हें मिली सरकारी सहायता पर नोएडा स्थित आरटीआई कार्यकर्ता अमित गुप्ता के सवाल का जवाब देते हुए मंत्रालय ने कहा कि उसका चिकित्सा शिक्षा अनुभाग नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना का संचालन कर रहा है।  
विज्ञापन


इस योजना के तहत देशभर में तीन चरणों में 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली है। इस योजना का पहला चरण 2014 को लॉन्च हुआ था और इस योजना में कुल 17,691.08 रुपये खर्च किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें