महाराष्ट्र के मुंबई में 26 नवंबर, 2008 में हुए भयावह आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, कर्तव्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षाबलों की बहादुरी और बलिदान के लिए राष्ट्र हमेशा उनका आभारी रहेगा। गृहमंत्री शाह समेत कई नेताओं और दिग्गजों ने शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
महाराष्ट्र के मुंबई में 26 नवंबर, 2008 में हुए भयावह आतंकी हमले की13वीं बरसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों और पीड़ितों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। कर्तव्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षाबलों की बहादुरी और बलिदान के लिए राष्ट्र हमेशा उनका आभारी रहेगा।
विज्ञापन
26/11 मुंबई आतंकी हमले की13वीं बरसी पर गृहमंत्री शाह समेत कई नेताओं और दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
गृहमंत्री शाह ने अपने ट्वीट में कहा, आपकी बहादुरी पर पूरे देश को गर्व है और आपके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, हम उन बेकसूर लोगों को याद कर रहे हैं, जिन्हें हमने खो दिया है। उन हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को मेरी श्रद्धांजलि। हमारे सुरक्षा बलों ने अनुकरणीय साहस का परिचय दिया है।
मैं उनकी बहादुरी और बलिदान को सलाम करता हूं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हमले के समय की तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, कभी नहीं भूलेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शहीदों को याद किया और एक दो मिनट का विडियो साझा कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इधर, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने पुलिस मुख्यालय स्थित ‘शहीद स्मारक’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पाकिस्तान से आए थे आतंकी
26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से लश्कर-ए-ताइबा के दस आतंकी समुद्री मार्ग से मुंबई में घुसे थे। शहर में घुसते ही आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों के साथ ही 166 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान करीब 60 घंटे तक मुंबई बंधक बनी रही। इसमें नौ आतंकी मारे गए थे और एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था जिसे 21 नवंबर, 2012 को फांसी दी गई।