आज 13 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय है। आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन है। इसके साथ ही महिला एशिया कप टी20 में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन
शुरुआत ब्रिक्स से। आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन है। इस दिन साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत मंडपम के लेवल 2 पर पहुंचेंगे। सुबह 10:35 बजे: सामूहिक तस्वीर होगी। इसके बाद ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का खुला सत्र आयोजित होगा। यह भारत मंडपम के लेवल 2 स्थित शिखर सम्मेलन सभागार में होगा। इस बार का थीम है, ''बिल्डिंग फॉर रिजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी''। यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास के आधार पर भविष्य का निर्माण। यह थीम लोगों को केंद्र में रखने और 'ह्यूमैनिटी फर्स्ट' यानी मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दर्शाती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मुकाबला
भारतीय टीम एशियाई खेलों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। इस पूरी सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारत ने सात मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है और एक बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)