फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छह घंटे चली मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर; एक सब-इंस्पेक्टर और एक जवान घायल

Wed, 17 Jul 2024 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस के C60 कमांडो ने कांकेर के पास छत्तीसगढ़-गढ़चिरौली सीमा पर जिले में एक बड़ा ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। मैं राज्य सरकार की ओर से गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाके में पुलिस और कमांडों की नक्सलियों के साथ बुधवार को मुठभेड़ हुई। करीब छह घंटे तक चली मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सली मारे गए। इस दौरान दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर सी60 कमांडो और नक्सलियों के बीच वंडोली गांव में भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन एके47, दो इंसास राइफल सहित सात स्वचालित हथियार, कार्बाइन और एसएलआर जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान ‘डिवीजनल कमेटी मेंबर’(डीवीसीएम) लक्ष्मण अतराम उर्फ विशाल अतराम के तौर पर की गई है। वह प्रतिबंधित संगठन में तिपगाड दलाम का प्रभारी था।

नीलोत्पल ने बताया कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस सफलता के लिए सी60 कमांडो टीम और गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मारे गए नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायलों में सी 60 का एक उप निरीक्षक और एक जवान शामिल है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से निकाल कर नागपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें