फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बुलढाणा जिले में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 13 की मौत, अधिकांश मृतक यूपी-बिहार के

Fri, 20 Aug 2021 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हादसे में हताहत श्रमिकों में से ज्यादातर यूपी व बिहार के हैें। वाहन में कुल 16 लोग सवार थे। इनमें से 12 की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
वाहन पलटने से मजदूरों की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। राज्य के बुलढाणा जिले में एक वाहन पलटने से 13 मजदूरों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समृद्धि राजमार्ग परियोजना पर काम चल रहा है, सुबह 11 बजे के आसपास एक वाहन पर सवार होकर मजदूर जा रहे थे, इसी दौरान वाहन चालक संतुलन खो बैठा और मिनी ट्रक पलट गया।

विज्ञापन


इस हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो गई। कुछ लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। हताहतों में से अधिकांश श्रमिक यूपी व बिहार के हैं। 

वाहन में 16 लोग सवार थे
एक अधिकारी ने बताया कि हादसा दूसारबिड गांव के पास ताड़ेगांव फाटे पर हुआ। हादसे के शिकार श्रमिकों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के काम के लिए ले जाया जा रहा था। वाहन में कुल 16 मजदूर सवार थे। यह ट्रक हाईवे के लिए स्टील की ढुलाई करता था। 
विज्ञापन




बुलढाणा के एसपी अरविंद चावरिया ने पीटीआई को बताया कि वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था और सड़क पर एक बड़े गड्ढे के कारण पलट गया। हादसे में 13 श्रमिकों की मौत हो चुकी है और अन्य घायल हैं। सूचना मिलते ही किंगोन राजा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य किया गया। कुछ घायलों को समीपवर्ती जालना जिले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ को सिंधखेड़राजा अस्पताल में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें