पूर्वी रेलवे ने खराब 10 विशेष ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद करने का फैसला किया है। इस संबंध में सोमवार को जारी एक आदेश में इसके पीछे का कारण खराब संरक्षण बताया गया है।
इनमें रोज चलने वाली सियालदाह-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल 20 मई से और न्यूजलपाईगुड़ी-सियालदाह स्पेशल 21 मई से बंद हो जाएंगी। सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) चलने वाली सियालदाह-पुरी स्पेशल 19 मई से और मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलने वाली पुरी-सियालदाह स्पेशल 20 मई से बंद हो जाएंगी।
मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलने वाली कोलकाता-हल्दीबाड़ी स्पेशल 20 मई से और बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलने वाली हल्दीबाड़ी-कोलकाता स्पेशल 21 मई से नहीं चलेगी।
सोमवार को चलने वाली कोलकाता सिलघाट स्पेशल 24 मई से और मंगलवार को चलने वाली सिलघाट-कोलकाता स्पेशल 19 मई से बंद हो जाएगी। रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिल चलने वाली हावड़ा-बालूरघाट स्पेशल और बालूरघाट-हावड़ा स्पेशल 19 मई से बंद हो जाएंगी।