फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक विधानसभा में सभापति की ओर फेंके गए कागज; जैन मुनि की हत्या मामले की CID करेगी जांच

Wed, 19 Jul 2023 05:42 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को बेहद अराजक दृश्य देखने को मिला। भाजपा के सदस्य दोपहर के भोजन के लिए रुके बिना सदन की कार्यवाही संचालित करने के अध्यक्ष के फैसले से नाराज हो गए और उन्होंने सभापति के आसन की ओर कागज फेंके।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को बेहद अराजक दृश्य देखने को मिला। भाजपा के सदस्य दोपहर के भोजन के लिए रुके बिना सदन की कार्यवाही संचालित करने के अध्यक्ष के फैसले से नाराज हो गए और उन्होंने सभापति के आसन की ओर कागज फेंके। जब उपसभापति रुद्रप्पा लमानी कार्यवाही का संचालन कर रहे थे, तब भाजपा सदस्यों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद भाजपा के 10 विधायकों को स्पीकर के ऊपर कागज फेंकने के आरोप में शेष विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया। वहीं अब कर्नाटक विधान सभा सत्र से भाजपा के विधायकों को सत्र के लिए निलंबित किए जाने के बाद भाजपा और जेडीएस ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। 

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल भाजपा और जेडीएस के विधायक वेल में आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि कांग्रेस सरकार ने अपने गठबंधन वाले नेताओं की सेवा में 30 आईएएस अधिकारियों को तैनात किया। जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए बेंगलुरु में सोमवार और मंगलवार को बैठक की थी और नए गठबंधन का नाम इंडिया रखा। 

दोपहर के भोजन के लिए मचा हंगामा
वहीं हंगामे के बीच विधानसभा स्पीकर यूटी खादर यह कहते हुए चले गए कि सदन की कार्यवाही दोपहर के भोजन के लिए नहीं रुकेगी और बजट व अन्य मुद्दों पर चर्चा जारी रहेगी। इसके बाद सदन का संचालन डिप्टी स्पीकर रुद्रप्पा लमानी कर रहे थे, तभी नाराज विधायकों ने अचानक सभापति और उपसभापति के आसन की ओर कागज फेंके और विधायकों ने मांग की कि किस नियम के तहत लंच रद्द किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों ने जताई आपत्ति
भाजपा सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा विपक्षी नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में अध्यक्ष खादर के शामिल होने का मुद्दा भी बार-बार उठाया। सदन के संचालन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कई सदस्यों ने बार-बार उप सभापति पर कागजात फेंके, विधानसभा मार्शलों ने सभापति को घेर लिया और लमानी को बचाने की कोशिश की। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा विधायकों के अनियंत्रित व्यवहार पर आपत्ति जताई। इसके बाद उपसभापति ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

बेहोश हुए भाजपा विधायक
इससे पहले दिन में, विधानसभा ने बिना किसी चर्चा के पांच विधेयक पारित किए, जबकि भाजपा और जद (एस) सदस्यों का सदन के वेल में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। उपसभापति द्वारा सदन स्थगित करने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित भाजपा नेताओं ने कहा कि वे अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा के बाहर हंगामे के बाद कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।


जैन मुनि की हत्या की सीआईडी करेगी जांच
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस महीने की शुरुआत में बेलगावी जिले में एक जैन साधु की नृशंस हत्या की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) से जांच कराने की बुधवार को घोषणा की। विपक्षी दल भाजपा और जैन समुदाय के एक वर्ग ने सीबीआई जांच की मांग की थी। सिद्धारमैया ने विधानसभा में एक बयान देते हुए और घटना और अब तक की जांच का विवरण साझा करते हुए कहा कि चूंकि मामला संवेदनशील है और जनता के अनुरोध के बाद इस मामले की जांच सीआईडी से कराई जाएगी। 

चिक्कोडी तालुक के हिरेकोड़ी गांव में नंदी पर्वत आश्रम के जैन भिक्षु कामकुमार नंदी महाराज की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उनके शव को रायबाग तालुक के खटकभावी गांव में एक बोरवेल गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले के सिलसिले में नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया है।

'गृह लक्ष्मी' योजना के लिए पंजीकरण शुरू
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की पांच चुनावी गारंटियों में से एक 'गृह लक्ष्मी' योजना के लिए पंजीकरण बुधवार से शुरू हो गया। इसके तहत परिवार की महिला मुखिया को प्रति माह 2,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य में परिवार की लगभग 1.28 करोड़ महिला मुखिया के बैंक खातों में हर साल 24,000 रुपये स्थानांतरित किए जाएंगे।

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि कर्नाटक में गृहलक्ष्मी योजना शुरू हो रही है। घरों की महिला मुखिया के खातों में हर महीने 2000 रुपये भेजे जाएंगे। इससे कर्नाटक की महिलाओं को निश्चित रूप से ‘मोदी मेड महंगाई’ से राहत मिलेगी। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आज गृहलक्ष्मी योजना की शुरुआत कर रही है। यह देश व दुनिया की सबसे बड़ी महिला प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें