नमस्कार! आज है गुरुवार, 1अक्तूबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 1 अक्तूबर सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके साथ ही एशियाड के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से है।
मोदी कैबिनेट की चिंतन बैठक का आखिरी दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट की चिंतन बैठक आज खत्म हो रही है। ये बैठक दो चरण में आयोजित की गई। बैठक के पहले चरण में 23 और 24 सिंतबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को बैठक का आयोजन हो रहा है। पीएम ने अपने सभी मंत्रियों के लिए सेवा तीर्थ में चिंतन शिविर का आयोजन किया है। इसके लिए 67 मंत्रियों को अलग-अलग चार समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नेतृत्व अलग-अलग तीन-तीन केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं। चार दिन के शिविर के लिए चार थीम तय किए गए हैं। पहले दिन का थीम व्यक्तित्व विकास के जरिये स्व विकास, दूसरे दिन का जनविश्वास से जनाधार, तीसरे दिन (30 सितंबर) का विभागीय सफलता और अंतिम दिन का थीम प्रभावी संवाद है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
एशियाड के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से
एशियन गेम्स में आज पुरुष टी20 क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। वहीं, दिन के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 से होना है।
नए महीने में हो रहे कई बड़े बदलाव
1 अक्तूबर 2026 से आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहे हैं। नए महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरें, एनआरआई से प्रॉपर्टी खरीद पर टीडीएस नियम और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण शुल्क से जुड़े दिशानिर्देश प्रभावी हो रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और संबंधित विभागों द्वारा जारी ये नए नियम ग्राहकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाने, वित्तीय धोखाधड़ी रोकने और कर अनुपालन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लागू किए जा रहे हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)