फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाईकोर्ट जज के घर के पास घटना, पुलिस महकमे में मची खलबली

Sun, 04 Jun 2023 10:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामला ई रिक्शा चालक की हत्या का था, लेकिन पुलिस महकमे में खलबली इस वजह से मची क्योंकि यह घटना हाईकोर्ट के दो जजों के घर के पास हुई। एक जज घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर रहते हैं जबकि दूसरे जज का आवास घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर है
विज्ञापन
आदिल की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला ई रिक्शा चालक की हत्या का था, लेकिन पुलिस महकमे में खलबली इस वजह से मची क्योंकि यह घटना हाईकोर्ट के दो जजों के घर के पास हुई। एक जज घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर रहते हैं जबकि दूसरे जज का आवास घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर है। यही वजह रही कि घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर प्रयागराज कमिश्नरेट के मुखिया रमित शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


न सिर्फ कैंट बल्कि सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन, कर्नलगंज समेत कई थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर इतने संवेदनशील इलाके में अपराधी खुलेआम असलहा लेकर कैसे घूम रहे थे। यह वारदात कैंट पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े करती है। 

विज्ञापन

5 मुकदमे हैं पंकज पर, स्मैक की बिक्री में दो बार जा चुका है जेल

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक के पिता ने जिन पर आरोप लगाए हैं, उनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। राजापुर का ही रहने वाला पंकज भारतीय स्मैक बेचता है और उस पर कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। दो बार स्मैक की तस्करी करते पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा राशिद कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

2020 में उसने कैंट थाने के एक सिपाही पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया था। जिसमें सिपाही गंभीर रूप से जख्मी भी हुआ था। इस मामले में उसके खिलाफ लोकसेवक पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था और उसे जेल भी भेजा गया था। इसी तरह सनी पर मारपीट का एक मुकदमा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें