जिंदगी की आपाधापी में, काम के बढ़ते बोझ में, बढ़ती परेशानियों में, प्रतिस्पर्धा के दौर में हमारी जिंदगी तनाव से भर गई है। इन समस्याओं का इलाज महंगी से महंगी दवाओं से भी करना मुश्किल है। लेकिन इससे बचने के लिए और खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय है, जिसको लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए हमें पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। हमें केवल थोड़ा वक्त निकाल कर हंसना है। ऐसे में आज हम आपके लिए बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता ने तेज गाड़ी चलाकर 25 लोगों को उड़ा दिया।
जज- तुमने 25 लोगों को उड़ा दिया, तुम्हें अपनी सफाई में क्या कहना है ?
संता- मैं गाड़ी तेज चला रहा था, पर मैंने जब ब्रेक मारी तो पता चला कि ब्रेक फेल है।
फिर मैंने सामने देखा तो 2 आदमी जा रहे थे, और दूसरी ओर 1 बारात जा रही थी…
तो आप ही बताएं मैं गाड़ी किधर मोड़ता ?
जज- सिम्पल सी बात है, जिस तरफ 2 आदमी थे, नुकसान कम होता…
संता- बिल्कुल सही… मैंने भी यही सोचा पर वो 2 आदमी मेरी गाड़ी देखकर
बारात में घूस गये..