फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बारे में मां ने कह दी ऐसी धमाकेदार बात कि पत्नी हो गई बेहोश, पढ़िए ये मजेदार जोक्स

Sun, 22 Dec 2019 09:54 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


--------------------------------------------   

पत्नी - मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो
शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई।

पति - कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है।

पत्नी - मालूम था मुझे, इसलिए उस शर्ट का उतना ही कपड़ा काटकर
मैंने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया...!!! 

Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे?

पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो।
आंसू भी ना हो। बस प्यार ही प्यार पले।

पत्नी - देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता।
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पति रात के दो बजे तक घर नहीं लौटा... 

पत्नी हलकान हो रही थी। अपनी मां को फोन करके दुखड़ा सुना रही
थी - इनका जरूर किसी से अफेयर है। पता नहीं कौन है वो चुड़ैल!

मां ने सांत्वना दी - तू हमेशा उल्टा ही क्यों सोचती है बेटी। हो सकता है
कि वो किसी बस-ट्रक के नीचे आ गया हो...!!! 

पत्नी बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें