फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की खासियत सुन पप्पू ने लगाई सबसे ज्यादा बोली, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 21 Dec 2019 07:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


--------------------------------------------    

बीवी अपने शराबी पति को सुधारने के लिए रात को
काले कपड़े पहन कर खड़ी हो गई...

पति - कौन हो तुम? 

पत्नी - चुड़ैल...!

पति - चल हाथ मिला... मैं तेरी बहन का पति!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
एक महाकंजूस पति अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने गया।

पत्नी - सुनो जी, मुझे प्यास लगी है। पानी की एक बोतल ले लीजिए।

पति - दही कचौरी खाएगी क्या?

पत्नी - एजी, ऐसे मत बोलिए, मेरे तो मुंह में पानी आ गया।

पति - बस, तो उसी को पी ले। बोतल में क्या डूब के मरना है...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
एक पुरानी कार की नीलामी हो रही थी...
बोली लगी- 15 लाख... 20 लाख... 40 लाख! 

पप्पू (बगल वाले से) - इस खटारा में ऐसा है क्या कि इतनी बोली लग रही है? 

बगल वाला आदमी - इस कार के 23 एक्सीडेंट हुए हैं और
हर बार सिर्फ बीवी ही मरती है! 

पप्पू - ओ तेरी की... मेरी बोली है एक करोड़ रुपये!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें