फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, हंस-हंसकर कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Wed, 17 Nov 2021 02:11 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया,
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं...!

 
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : istock
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है...?
बब्लू - कहती नहीं, बोलती है...!
दोस्त - क्या...?
बब्लू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें...
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...!
 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : istock
गौरव ने अपनी मां से कहा -
मां, आज मैंने एक लड़के की खूब धुनाई की...!
मां ने पूछा - क्यों बेटा...?
गौरव ने कहा - उसके पास मेरा पेन था, वह मांगने पर भी नहीं दे रहा था...!
मां ने कहा - लेकिन बेटा, तुम तो अपना पेन घर पर ही भूल गए थे...!

4 of 6
जोक्स - फोटो : istock
मनोज - पापा, आप अंधेरे से डरते हैं...?
पापा - नहीं बेटा...!
मनोज - बादल, बिजली और शोर से...?
पापा - बिल्कुल नहीं...!
मनोज - इसका मतलब है पापा,
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...!
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू गुस्से में बैंक से बाहर निकलते हुए बड़बड़ा रहा था -
दूध वाले हड़ताल करते हैं, तो दूध सड़क पर फेंक देते हैं...!
टमाटर वाले हड़ताल करते हैं, तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं...!
न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आएगी...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू - पता है, सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू - क्योंकि, वो सदा घर से बाहर ही होते हैं,
घर में रहेंगे, तो मगजमारी होगी...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें