फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ससुराल आए दामाद से सास ने पूछा- कब वापस जा रहे हो, फिर मिला ये धमाकेदार जवाब

Fri, 05 Jul 2019 08:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------

दोस्त - तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
पठान - तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट किया था, इसीलिए निकाला।
दोस्त - चेन चांदी की थी क्या?
पठान - नहीं साइकिल की। 

Jokes
महिला - बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है...
कोई उपाय बताओ..!!

बाबा - बालिके... शनिवार को फेसबुक और
रविवार को व्हाटसएप का उपवास रखो, पहले जैसा प्रेम आ जाएगा...!!! 

joke smiley
एक घड़ी सुधारने वाले ने अपनी प्रेमिका को कुछ इस प्रकार खत लिखा - 

मैंने हमेशा तुम्हारा 7:00 दिया

तुम भी मेरा 07:02

हम 02:09 को हमेशा 01:07 रहना है

इसलिए मुझे छोड़ने की गलती 02:12 न करना!! 

joke
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया...
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।

थानेदार - क्यों ?
सिपाही - क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था।

थानेदार - गिरफ्तार कर लिया औरत को?

सिपाही - नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है!!! 
विज्ञापन

joke
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था...
सास - दामाद जी कब वापस जा रहे हो?
दामाद - क्यों?
सास - बहुत दिन हो गये
दामाद - आपकी बेटी तो दस दस महीने मेरे यहां रह रही है, मैंने तो जाने को नहीं बोला...
सास - दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गयी है न...
दामाद - और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें