फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू ने अखबार में पढ़ा 'बीवी को कैसे नियंत्रित रखें', लेकिन हो गई एक गलती

Fri, 05 Jul 2019 09:56 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...  

विज्ञापन


---------------------------------------

टीचर - बच्चों, वादा करो कि कभी शराब-सिगरेट नहीं पिओगे।

बच्चे - नहीं पीएंगे।

टीचर - कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे

बच्चे - नहीं करेंगे।

टीचर - लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे

बच्चे - नहीं करेंगे।

टीचर - वतन के लिए जान दे दोगे
बच्चे - दे देंगे सर, ऐसी जिंदगी का और करेंगे भी क्या...!!! 

Jokes
एक शराबी अपने दोस्त से - 
आज तब तक पीयेंगे जब तक 
वो सामने वाले तीन पेड़ छह नहीं दिखने लगें।

बगल से जा रहा व्यक्ति बोला- 
बस करो कमीनो….
सामने एक ही पेड़ है….
अब क्या जंगल बनाओगे…!!! 

joke smiley
एक मां अपने 10 साल के बच्चे का फोटो खिंचवाने के लिए स्टूडियो लेकर गई.

फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला - बेटा, मेरी तरफ देखो…
इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा!

बच्चा बोला - फोकस एडजस्ट कर,जाहिलों जैसी बातें मत कर,
पोर्ट्रेट मोड यूज करना मैक्रो के साथ,
आईएसओ 200 के अंदर रखना !
हाई रिजॉल्यूशन में फोटो आनी चाहिए…
फेसबुक पे अपलोड करनी है,
वरना पैसे नहीं मिलेंगे
साला, 'कबूतर' निकलेगा…!
तेरे बाप ने कबूतर डाला था कैमरे में..? 

joke
पप्पू को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला !

भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो साहब, चार दिन से कुछ नहीं खाया !

पप्पू - 500 का नोट निकालते हुए बोला 400 खुले हैं।

भिखारी - हां जी साहब हैं।

पप्पू - तो उससे कुछ लेकर खा ले। 
विज्ञापन

जोक्स
पप्पू ने अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा

'बीवी को कैसे नियंत्रित रखें'

पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया - सुबह टहलने जाएं,
ज्यादा हरी सब्जियां खाएं,
क्रोध न करें,
खान पान का विशेष ध्यान रखें,
रेगुलर चेक अप करवाएं, वगैरह वगैरह…

बाद में पप्पू ने फिर से हेडिंग ध्यान से पढ़ा तो उसका दिमाग खराब हो गया, 
लिखा था...

'बीपी को कैसे नियंत्रित रखें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें