फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी संसदीय उपचुनाव में 52 फीसदी मतदान

Sun, 23 Jun 2013 08:30 PM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय उपचुनाव में लगभग 52 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन


सिराज हलके में सर्वाधिक 66 और कुल्लू सदर में सबसे कम 40.81 फीसदी मतदान हुआ। मंडी लोस क्षेत्र में अब तक का यह सबसे कम मतदान रहा है।

लाहौल, कुल्लू और मंडी के पांच बूथों पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। विकास में अनदेखी के नाम पर इन बूथों के 1100 से ज्यादा मतदाता वोट डालने ही नहीं आए।

किन्नौर को छोड़ संसदीय क्षेत्र के 16 हलकों में रविवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। भारी बारिश से प्रभावित किन्नौर में 27 जून को वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 30 जून को आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह मतदान की गति काफी धीमी रही, दोपहर बाद पोलिंग बूथों पर वोटरों की संख्या बढ़ी, लेकिन मतदान प्रतिशतता 52 फीसदी को पार नहीं कर सकी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने कहा कि मंडी संसदीय उपचुनाव में लगभग 52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के बीच है। हालांकि कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें