फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नियमित होंगे पैट और पीटीए शिक्षक

Wed, 09 Jan 2013 09:36 AM IST
धर्मशाल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में तैनात पीटीए और पैट अध्यापकों को नियमित करने के फैसले पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगा दी है। मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक सहायक अध्यापक एवं पीटीए अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए समिति का गठन कर लिया है। समिति के निर्देशानुसार शीघ्र ही इन अध्यापकों को नियमानुसार नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री मंगलवार को मिनी सचिवालय में उनसे मिलने आए प्राथमिक सहायक अध्यापकों के एक विशाल प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पैट अध्यापकों ने एक लंबा संघर्ष किया है, जो अब अंतिम चरण में है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रथम केबिनेट की बैठक में पीटीए और पैट को नियमित करने का निर्णय लिया। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी को शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया
वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने न केवल विभिन्न कर्मचारी वर्गों बल्कि अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के प्रति प्रतिशोध की भावना से काम किया और झूठे मामले बनाए गए। सागर कत्था और सीडी मामले इसका प्रमाण हैं। भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया, जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कभी बदले की भावना से कार्य नहीं किया और सभी का समान विकास किया।
विज्ञापन


सरकार पैट अध्यापकों के प्रति संवेदनशील
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नियुक्त किए गए अस्थाई अध्यापकों को कांग्रेस सरकार ने जेबीटी का प्रशिक्षण प्रदान कर नियमित किया। वर्तमान सरकार पैट अध्यापकों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्या का शीघ्र स्थाई समाधान किया जाएगा।

सरकार का जोरदार स्वागत
शीतकालीन सत्र के पहले दिन मंगलवार को पीटीए और पैट अध्यापकों ने सरकार के जोरदार स्वागत किया। विधानसभा के निकट स्थित जोराबर मैदान में सैकड़ों की संख्या में अध्यापक सरकार के स्वागत में जुटे। वहीं देर शाम प्रदेश सरकार के मुखिया ने भी अध्यापकों के स्वागत और अभिनंदन को देखते हुए अहम फैसला सुना दिया। इससे अध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें