फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 108 एंबुलेंस से हटेगा अटल का नाम

Thu, 17 Jan 2013 11:20 AM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही निःशुल्क 108 अटल स्वास्थ्य सेवा एंबुलेंस से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाया जाएगा। वर्तमान में 100 से ज्यादा एंबुलेंस पूरे प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब सरकार बदलने के बाद इन एंबुलेंस से अटल का नाम हटाने का आदेश नए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने दिए हैं।
विज्ञापन


कौल सिंह का कहना है कि भारत सरकार ने यह योजना केवल लोगों की सेवा के लिए चलाई है, किसी के नाम के लिए नहीं। ये एंबुलेंस अब किसी के नाम से नहीं चलेंगे। आने वाले समय में हिमाचल में 108 एंबुलेंस पर एक ओर केवल एनआरएचएम का लोगो होगा और दूसरी तरफ सिर्फ 108 लिखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके निर्देश विभाग के अधिकारियों को दे दिए हैं।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पहले नई सरकार ने राशन डिपुओं में दिए जा रहे अटल के फोटो वाले बैग पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद से ही अटल के नाम पर चल रही 108 एंबुलेंस में बदलाव की चर्चा थी। इसे भी अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
प्रदेश में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने हिमाचल में 108 निशुल्क एंबुलेंस सेवा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू की थी। कांग्रेस शुरू से ही इसका विरोध कर रही थी। उनका तर्क था कि केंद्र की योजना के नाम को भी रोगी वाहनों में छोटा सा अंकित किया गया है। सत्ता परिवर्तन के बाद से ही इसके बदलाव की काफी चरचा थी।
कांग्रेस के शासनकाल में योजना किसके नाम से चलेगी, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के लिए योजना को लेकर किसी का नाम न छपवाने का फैसला लिया है।

धूमल ने जताया था विरोध
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सरकारी योजनाओं से हटाने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने सदन में विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि वाजपेयी हिमाचल से लगाव रखते हैं और राज्य के विकास के लिए उन्होंने हरसंभव मदद भी की है। इसलिए प्रथा ऐसी डालना, जिसे बाद में निभाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें