फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: संभव शर्मा संभालेंगे हिमाचल की कमान, आदिश मिन्हास को उपकप्तानी

Fri, 06 Nov 2026 10:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने तीन दिवसीय एलीट प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया है। संभव शर्मा हिमाचल की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बीसीसीआई की विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम की घोषित कर दी है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने तीन दिवसीय एलीट प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया है। संभव शर्मा हिमाचल की कमान संभालेंगे। टीम की कमान शिमला के संभव शर्मा को सौंपी गई है, जबकि मंडी के आदिश मिन्हास उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि हिमाचल की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को असम के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतियोगिता के सभी पांच लीग मुकाबले विजयवाड़ा में खेले जाएंगे। एचपीसीए की ओर से जारी टीम में कांगड़ा जिले के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें भावेश ठाकुर, रियांश ठाकुर और यश चौधरी शामिल हैं। बिलासपुर से अंश गौतम और सुवंश द्विवेदी, कुल्लू से शौर्य और वेदांत शर्मा, मंडी से आदिश मिन्हास, अर्णव ठाकुर और यश वर्मा टीम में चुने गए हैं। शिमला से कप्तान संभव शर्मा सहित अथर्व आर्य, नीरव और संयम भलूनी को मौका मिला है। सोलन से अभिनव शर्मा, समीर लबाना और उदयवीर अट्लास और ऊना से नमिश कालिया टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

14 नवंबर को पहला मुकाबला असम से
हिमाचल का पहला मुकाबला 14 से 16 नवंबर तक असम के साथ होगा। इसके बाद 19 से 21 नवंबर तक मध्य प्रदेश, 25 से 27 नवंबर तक त्रिपुरा और 30 नवंबर से दो दिसंबर तक झारखंड के खिलाफ टीम मैदान में उतरेगी। लीग चरण का आखिरी मुकाबला 6 से 8 दिसंबर तक वडोदरा के खिलाफ खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें