फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एचपीयू में एसएफआई-एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में झड़प, पांच गिरफ्तार, कई घायल

Sat, 19 Sep 2026 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार को एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें कई छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। 
विज्ञापन
एचपीयू में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार को एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें कई छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। पुलिस ने निवारक धाराओं के तहत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया है। छात्र संगठनों के बीच किसी भी संभावित टकराव को देखते हुए परिसर में क्यूआरटी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे समरहिल चौक के पास दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच पहले बहस हुई और इसके बाद मामला मारपीट तक जा पहुंच गया।

विज्ञापन

Trending Videos

इस घटना में कई विद्यार्थियों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक छात्र के सिर में चोट बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्यूआरटी, विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों और पुलिस थाना बालूगंज से कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम एडवांस्ड स्टडी के पास दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद शनिवार दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एचपीयू के मुख्य गेट के बाहर एकत्रित हुए और यहां पहले उनकी कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घायल विद्यार्थियों का उपचार करवाया जा रहा है। एसएफआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे कुलपति का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं एबीवीपी ने आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं के साथ एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। इसके दिनभर विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे एक बार फिर दोनों संगठनों कार्यकर्ता उस समय फिर आमने-सामने आ गए जब एसएफआई के कार्यकर्ता पिंक पेटल्स के पास मौजूद थे जबकि एबीवीपी कार्यकर्ता प्रशासनिक ब्लॉक के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के एक बार फिर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करके स्थिति को संभाला। एचपीयू में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच विद्यार्थियों को निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शाम तक कई ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की गई जोकि परिसर में शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि कि विश्वविद्यालय परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने और हिंसा एवं उपद्रव को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थिति बिगाड़ने का प्रयास करने वाले छात्रों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें