फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)।तनोह गांव के नजदीक नेशनल हाइवे पर हुए रविवार देरशाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देरशाम तनोह गांव का अभिषेक कुमार (24) और तरेटा गांव का साहिल जसल (23) एक स्कूटी पर सवार होकर तनोह से बंगाणा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक स्कूटी सहित सड़क के किनारे पहाड़ी से जा टकराए। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें पहुंची।
सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े दोनों युवकों पर नजदीक के होटल में काम करने वाले युवक मुनीश कुमार की नजर पड़ी। उसने तुरंत 108 नंबर पर फोन कर इस हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची बंगाणा पुलिस टीम ने दोनों युवकों को बंगाणा के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल साहिल जस्सल को प्राथमिक उपचार के बाद ऊना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूटी सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मृतक युवक की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र पवन कुमार गांव तनोह और घायल की पहचान साहिल जस्सल पुत्र कर्म चंद गांव तरेटा के तौर हुई है। इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें