फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। क्षेत्र के भंजाल गांव में गलती से जहरीला पदार्थ खाने के कारण एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार रात के 3:00 बजे उसके पेट में तेज दर्द के चलते उसे अंब अस्पताल लाया गया था। यहां से ऊना रेफर किए जाने के बाद उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र रमेश निवासी भंजाल ने रात के वक्त गलती से घर की अलमारी में रखी दवा के बजाय किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस कारण उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ऊना अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता दिहाड़ीदार हैं। उनके दो बेटों में मृतक छोटा पुत्र था। उसने आईटीआई का डिप्लोमा किया हुआ था। एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें