फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युकां ने निकाली रैली

विज्ञापन
दौलतपुर चौक में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करते युकां व एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : Una
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में युवा कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान युवाओं ने प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। युवाओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में युवा वर्ग डिग्रियां लेकर सब्जियां बेचने के लिए मजबूर है। रोजगार न के बराबर है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी की जिंदगी तबाह हो गई है।
बेरोजगारी के कारण युवा गलत कदम उठाने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। रैली में गगरेट के पूर्व विधायक और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश कालिया ने भी युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ रैली में भाग लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कालिया ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदेश सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का डबल इंजन हर मोर्चे पर हांफता नजर आ रहा है। महंगाई और अनियंत्रित बेरोजगारी से लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। कांग्रेस हर हाल में सत्ता में वापसी करेगी। इस मौके पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय ठाकुर, अजय ठाकुर, रिशव कहोल, सन्नी शर्मा, योगेश शर्मा, अशोक जसवाल, सुरिंद्र भोला, आदित्य परमार, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य कैलाश कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें