फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलुआ में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गलुआ में एक युवक ने शुक्रवार रात को पंखे की कुंडी से रस्सी का फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। एएसपी प्रवीण धीमान ने भी घटनास्थल का दौराकर तथ्य जुटाए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह 32 निवासी गलुआ शुक्रवार को जिम गया था। इसके बाद वह देर शाम घर वापस पहुंचा। यहां परिजनों को बिना बताए कमरे में चला गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रात करीब एक बजे मनजीत को फंदे से लटकते हुए देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल पर लाई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का कोई शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें